आज की ताजा खबर

कुशीनगर पुलिस ने 109 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

top-news

21.80 लाख रुपये कीमत के मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस ने सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम के प्रयास से 109 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीइआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। सर्विलांस के जरिए जनपद के अलावा अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से भी विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए।


रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। अभियान में बेहतर कार्य करने वाले थानों में कसया, विशुनपुरा, तरयासुजान, चौराखास और कोतवाली पडरौना की पुलिस टीमों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस सेल की टीम में उपनिरीक्षक सन्नी कुमार दूबे, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी अमित सिंह, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव, मुख्य आरक्षी अतीश कुमार, आरक्षी शेषनाथ, आरक्षी राहुल यादव और आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *