आज की ताजा खबर

रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

top-news

मोहम्मद नईम

पडरौना, कुशीनगर। भारत विकास परिषद तथागत शाखा की ओर से पडरौना नगर स्थित कान्हा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन शाखा अध्यक्ष प्रदीप चाहड़िया ने किया, जबकि संचालन उपाध्यक्ष शैलेंद्र दत्त शुक्ला ने किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। रक्त की जरूरत वाले मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर किसी का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर में परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रक्तदान करने वालों में विपिन मल्ल, अनिल यादव, रियांका मद्धेशिया, लीलावती देवी, मोहम्मद जमील, राजा कुमार, जगदम्बा प्रसाद, सरफराज सिद्दीकी, विनीत अग्रवाल और एजाज सिद्दीकी सहित अन्य लोग शामिल रहे। रक्तदान प्रकल्प प्रमुख डॉ. संतोष यादव ने सभी रक्तदाताओं एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।

इस दौरान सचिव विपिन मल्ल, कोषाध्यक्ष राधारमन गाड़िया, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा सारस्वत, सतीश जिंदल, संजय बंका, महिला संयोजिका दीपाली श्रीवास्तव, विनीता गुप्ता, रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता पांडेय, सह सचिव संजय मारोदिया, आलोक अग्रवाल, संगठन सचिव डॉ. नीरेन पांडेय, मार्कंडेय मिश्र, दुर्गा दयाल तिवारी, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार उपाध्याय, पर्यावरण प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. राजेश बरनवाल, राजेश अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल, सचिन मद्धेशिया और धीरज राव रघुवंशी सहित परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *