आज की ताजा खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव गौतम ने की शिष्टाचार मुलाकात

top-news

क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर हुई सार्थक चर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला मार्गदर्शन

मोहम्मद नईम

 कुशीनगर। जनपद के विकासखंड विशुनपुरा के ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा।

मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं का लाभ पहुंचाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं और विकास की संभावनाओं से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने क्षेत्रीय विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव गौतम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से मिलने वाला मार्गदर्शन जनसेवा के कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुलाकात के दौरान नितिन नबीन का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होने पर ब्लॉक प्रमुख ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं तथा जनसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाते हैं।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *