आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जायसवाल क्लब की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
- दैनिक लोक भारती
- 04 Oct, 2026
आगे बढ़ने के लिए सामाजिक रूप से मजबूत होना जरूरी : मनोज जायसवाल
कुछ पाने के लिए त्याग करना होगा : मनीष जायसवाल
मोहम्मद नईम
कसया, कुशीनगर। जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं पूर्वांचल के विभिन्न मंडलों की प्रादेशिक समीक्षा बैठक रविवार को कसया नगर स्थित ओम रेजिडेंसी होटल में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्रार्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित करने एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए सामाजिक रूप से मजबूत होना होगा। उन्होंने सामाजिक एकता और समाजहित में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कुछ पाने के लिए त्याग करना पड़ता है। हमने अपने बच्चों को शिक्षा, व्यवसाय और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है, अब समाज की सेवा के लिए भी आगे आने की जरूरत है।
राष्ट्रीय सचिव हृदय नारायण जायसवाल, प्रदेश महासचिव केशव सिंह शिवहरे, प्रदेश महासचिव महिला क्लब बीनू जायसवाल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल को पूर्वांचल प्रभारी, मनोज जायसवाल को सह प्रभारी, सत्यप्रकाश जायसवाल को कुशीनगर जिलाध्यक्ष, विजेंद्र जायसवाल को महामंत्री तथा रेनू जायसवाल को महिला क्लब की कुशीनगर जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुशीनगर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अतिथियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संचालन प्रदेश सचिव विनोद जायसवाल ने किया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, सीमा जायसवाल, सुबोध जायसवाल, देवरिया जिलाध्यक्ष जेपी जायसवाल, डॉ. शुभलाल, सुनील जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पवन जायसवाल, रमेश जायसवाल, हेमंत जायसवाल, अवधेश जायसवाल, पशुपतिनाथ जायसवाल, संतोष, सुग्रीव, रामचंद्र, गोपीनाथ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







