आज की ताजा खबर

कुशवाहा पीडीए जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब

top-news

करीब पांच हजार लोगों की जुटान ने दिखाई पीडीए की ताकत

मोहम्मद नईम

खड्डा, कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र 329 खड्डा में आयोजित कुशवाहा पीडीए जन पंचायत में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। आयोजक एवं खड्डा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और समर्थकों की भारी मौजूदगी रही। आयोजकों के अनुसार करीब पांच हजार लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।


जन पंचायत में मुख्य अतिथि आर.एस. कुशवाहा रहे, जबकि अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने की। वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, पीडीए की भागीदारी और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जुटी भीड़ को आयोजकों ने पीडीए की एकजुटता और बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया।

कार्यक्रम के आयोजक विजय प्रताप कुशवाहा ने जन पंचायत में पहुंचे लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की भागीदारी और समर्थन सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती प्रदान करता है। इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, रणविजय सिंह मोहन, काजल यादव, मिठाई लाल यादव, भगवान दयाल गुप्ता, विवेक ओझा, राजेंद्र पाल, बड़े अंसारी, ऐनुल हक, संजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक साथी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *