आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वात्सल्य प्रतियोगिता ने दर्शकों को झकझोरा, नम हुईं आंखें
- दैनिक लोक भारती
- 04 Oct, 2026
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में दिनभर चली रोचक प्रतियोगिताएं
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखरे कल्पना के रंग
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत शनिवार को भी महाराजा अग्रसेन भवन केरूगंज में प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा। इस दौरान जहां बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में कल्पनाओं के रंग बिखरते हुए पुरस्कार झटके, वहीं वात्सल्य नामक प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने आपसी तालमेल से प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को अंदर तक न सिर्फ झकझोरा, बल्कि उपयोगी संदेश भी दिए। वात्सल्य प्रतियोगिता देखकर दर्शकों की आंखें नम होती रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष अशोक अग्रवाल "विद्या" , सचिव रवि अग्रवाल, श्री सुरेश सिंघल संरक्षक संयोजक दिव्यम गर्ग, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर पीके अग्रवाल, डॉक्टर नीरज अग्रवाल और डॉक्टर आनंद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।
इसके बाद अनिकेत गर्ग, निकेत अग्रवाल, पायल जिंदल के संचालन में प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप जगदीश प्रसाद अग्रवाल और सुरेश सिंघल मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। नर्सरी से क्लास द्वितीय तक की प्रतियोगिता में सारांश अग्रवाल ने प्रथम, अविशा सिंघल ने द्वितीय, तनिष्क अग्रवाल और अन्या अग्रवाल ने तृतीय स्थान पाया। जबकि कक्षा 3 से 5 तक की प्रतियोगिता में झरना अग्रवाल को पहला, नभ अग्रवाल को द्वितीय, रिद्धि गोयल और आरोही अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। कक्षा 6 से 8 तक की चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांशी अग्रवाल को पहला, प्रीशा गोयल को दूसरा और वाणी गोयल को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर उषा गर्ग, डॉक्टर पुनीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, डॉक्टर अर्चना गर्ग और श्वेता अग्रवाल शामिल रही।
इसी तरह वात्सल्य प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में कविता गर्ग, रागिनी अग्रवाल और पूनम गर्ग मौजूद रही। निर्णायक मंडल में नीता अग्रवाल, सुनीता बंसल और अजीता अग्रवाल शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभा गोयल और उनकी टीम को स्पेशल परफॉर्मेंस के लिए चयनित किया गया। जबकि श्वेता अग्रवाल और उनकी टीम को प्रथम तथा प्रतिका गोयल और उनकी टीम को द्वितीय और आजा एवं नेहा की टीम को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया।
आयोजन अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (विद्या), कोषाध्यक्ष गोपाल राम अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल उपाध्यक्ष ,प्राची अग्रवाल की देखरेख में चली प्रतियोगिताओं में विभा अग्रवाल, सुनीता गर्ग, रवि अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विनम्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित गर्ग, अनिल अग्रवाल, दिव्यम गर्ग, मनोज अग्रवाल प्रीति अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







