आज की ताजा खबर

खेत देखने निकला था युवक, नाले की कीचड़ में मिला शव

top-news

मोबाइल और चप्पल पास में पड़े मिले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

रोहित अवस्थी 

अयाना औरैया। थाना क्षेत्र के रहटौली अड्डा के पास रविवार दोपहर नाले की कीचड़ में एक निजी गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही युवक का मोबाइल और चप्पल पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


रहटौली निवासी विनय गुर्जर ने बताया कि उसका छोटा भाई अर्पित उर्फ छोटू (18) पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ गुलु हरियाणा में निजी गार्ड की नौकरी करता था। करीब 14 दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे अर्पित घर से खेत में खड़ी बाजरे की फसल देखने की बात कहकर निकला था।

रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विनय मवेशियों को पानी पिलाने के लिए रहटौली अड्डा के पास नाले की ओर पहुंचा। वहां कीचड़ में भाई का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। पास में मोबाइल और चप्पल पड़े थे। उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मां सीतेश, भाई आर्यन, रिषभ समेत अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देखकर रोने-बिलखने लगे।

अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *