आज की ताजा खबर

रामलीला की तैयारियों के बीच अव्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता

top-news

रामलीला की तैयारियों में जुटी टीम, अव्यवस्थाओं से जूझ रहा रामलीला मैदान

अतिक्रमण के घेरे में कैद मैदान, नशेड़ियों के जमावड़े से स्थानीय लोगों में नाराजगी

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव/ ओम मिश्रा

भिनगा-श्रावस्ती। दशहरा पर्व को लेकर रामलीला आयोजन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। रामलीला समिति और कलाकार आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन जिस मैदान में रामलीला का मंचन होना है, वही मैदान इन दिनों अव्यवस्थाओं और अतिक्रमण से घिरा हुआ है। इससे आयोजन की तैयारियों में जुटी टीम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।

मैदान का काफी हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में होने के कारण आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचता। वहीं मैदान के कुछ हिस्सों में साफ-सफाई का भी अभाव दिखाई देता है।स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि शाम होते ही मैदान के आसपास असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का जमावड़ा लग जाता है। इससे महिलाओं, बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों को असहजता महसूस होती है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि धार्मिक आयोजन के महत्वपूर्ण स्थल पर इस तरह की स्थिति बनी हुई है।

रामलीला समिति से जुड़े लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आयोजन से पहले मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराकर साफ-सफाई कराई जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। साथ ही शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि रामलीला का आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा और रामलीला मैदान को व्यवस्थित कर श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगा।


 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *