आज की ताजा खबर

श्रावस्ती में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव/ ओम मिश्रा

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी उठाई।सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं।

पार्टी ने आशंका जताई कि यदि पुनरीक्षण प्रक्रिया में पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती गई तो बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। इसी को लेकर पार्टी चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची तैयार करने और उसमें संशोधन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए।

सपा नेताओं ने एसआईआर को लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए चुनाव आयोग से प्रक्रिया की समीक्षा करने की मांग की। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सभी पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *