आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की हत्या के बाद डीएम पहुंचे कुंभी डडिया, स्कूल और गांव की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 04 Oct, 2026
परिजनों से मिले जिलाधिकारी, विद्यालय के भविष्य को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों की सुनी चिंता
सीसीटीवी और सर्च लाइट लगाने के निर्देश, स्कूल व गांव में बढ़ेगी रात्रि गश्त
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। शिक्षक दंपति मुकेश सिंह और विनीता सिंह की 29 सितंबर 2026 को हुई हत्या की घटना के बाद जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह रविवार को कुंभी डडिया गांव पहुंचे। तहसील कादीपुर क्षेत्र के गांव में पहुंचकर उन्होंने शिक्षक दंपति के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने परिजनों को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी ने शिक्षक दंपति के पुत्र जय सिंह, दोनों भाइयों और माता से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विद्यालय के संचालन को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने रखी चिंता
जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह शिक्षक दंपति द्वारा संचालित महाराजी शिक्षण संस्थान भी पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों और ग्रामवासियों से बातचीत की। शिक्षकों और अभिभावकों ने शिक्षक दंपति की हत्या के बाद विद्यालय के भविष्य में संचालन को लेकर अपनी चिंताएं जिलाधिकारी के सामने रखीं।
जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय का संचालन सुचारू बनाए रखने को आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय के बेहतर एवं व्यवस्थित संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीसीटीवी और सर्च लाइट लगाने के निर्देश
गांव और विद्यालय की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर को विद्यालय और गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही गांव में जरूरत के अनुसार सर्च लाइट लगाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और ग्रामवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सुरक्षा, विद्यालय संचालन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि विद्यालय के संचालन या सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







