आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चोरी का विरोध करने पर शिक्षक दंपती को फावड़े से काट डाला
- दैनिक लोक भारती
- 05 Oct, 2026
कादीपुर का कुंभी डुड़िया हत्याकांड, कंप्यूटर सीखने वाला निकला हत्यारा, 34,960 रुपये बरामद
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डुड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दंपती की नृशंस हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के इरादे से संस्थान में घुसे दो आरोपितों ने विरोध करने पर शिक्षक मुकेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मुताबिक, 28 सितंबर की रात मनराजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दंपती की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। दोहरे हत्याकांड की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की निगरानी में एसओजी, सर्विलांस समेत कई टीमें गठित की गईं।
जांच के दौरान पुलिस ने राकेश कुमार यादव पुत्र स्व. लहुरी यादव (36) और आशीष यादव उर्फ डब्बू यादव पुत्र हरिनाथ यादव (36) निवासी कुंभी डुड़िया को गिरफ्तार किया।
कंप्यूटर सीखने के बहाने जुटाई थी पूरी जानकारी
पूछताछ में सामने आया कि राकेश कुमार यादव मनराजी शिक्षण संस्थान में कंप्यूटर सीखने आता-जाता था। इसी दौरान उसे संस्थान के कार्यालय, चाबी, अलमारी और वहां रखी नकदी के संबंध में जानकारी हो गई। इसके बाद दोनों ने चोरी की योजना बनाई।
रात में चोरी करने पहुंचे आरोपितों को शिक्षक दंपती ने देख लिया और विरोध किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से आरोपितों ने फावड़े से मुकेश सिंह और विनीता सिंह पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी संस्थान से नकदी और मोबाइल लेकर भाग निकले।
34,960 रुपये और फावड़ा बरामद
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 34,960 रुपये की चोरी की रकम, मृतका विनीता सिंह का आधार कार्ड, वारदात में प्रयुक्त फावड़ा (आला-ए-कत्ल) और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पकड़े जाने के डर से मृतका का मोबाइल फोन कुएं में फेंक दिया गया था।
पुलिस की पूछताछ में खुली हत्या की परतें
पुलिस पूछताछ में आरोपित राकेश ने बताया कि वह शिक्षण संस्थान में कंप्यूटर सीखने के कारण वहां की गतिविधियों से परिचित था। इसी जानकारी का फायदा उठाकर दोनों ने चोरी की साजिश रची, लेकिन दंपती के विरोध ने वारदात को दोहरे हत्याकांड में बदल दिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







