आज की ताजा खबर

मछली पकड़ रहे युवक को मगरमच्छ ने पानी में खींचा, तलाश में जुटी टीमें

top-news

नीरज गुप्ता

निचलौल l सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज अंतर्गत गेडहवा गांव के पास सोमवार को टेल फॉल नहर में मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

लापता युवक की पहचान गेडहवा निवासी छांगुर उर्फ छविलाल (36) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने भाई झन्नू और पड़ोसी उमेश समेत अन्य लोगों के साथ नाव से मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पानी में उतरने पर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

सूचना पर वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश शुरू की। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं मिल सका। पत्नी माया देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि तलाश जारी है और घटना की जांच की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *