आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के सभी 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ
- दैनिक लोक भारती
- 06 Oct, 2026
सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम समेत सरकार-संगठन के दिग्गज रहे मौजूद
धर्मपाल सिंह से श्रुति गंगवार तक सभी 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र, सपा के तीसरे प्रत्याशी न उतारने से मुकाबले के आसार कम
रजत सिन्हा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया के बीच भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के आखिरी दिन धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी आठ उम्मीदवारों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल किया। प्रत्येक उम्मीदवार ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए, जिनके साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक हस्ताक्षर भी थे।
प्रदेश कार्यालय से विधानसभा पहुंचे प्रत्याशी
नामांकन से पहले सभी भाजपा प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहने के बाद सभी विधानसभा पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा की ओर से घोषित आठों उम्मीदवारों में पार्टी के संगठन और सरकार से जुड़े अनुभवी चेहरे शामिल हैं। इनमें मंत्री, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नेता शामिल हैं।
जानिए बीजेपी के 8 राज्यसभा प्रत्याशियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि
धर्मपाल सिंह: बरेली की आंवला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री हैं।
राधाकांत ओझा: वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
प्रकाश पाल: भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
विद्यासागर सोनकर: भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता हैं। पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं तथा संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
गोपी कृष्ण पांडेय: भाजपा के वरिष्ठ संगठनकर्ता और पार्टी पदाधिकारी के तौर पर लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
प्रियंका सिंह रावत: बाराबंकी से पूर्व लोकसभा सांसद हैं और भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
राम प्रताप सिंह चौहान: भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। हालिया संगठनात्मक व्यवस्था में उन्हें पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है।
श्रुति गंगवार: बरेली की अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हैं। वह वरिष्ठ भाजपा नेता और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी हैं।
सपा के तीसरे उम्मीदवार के मैदान में न आने से मुकाबला टलने के आसार
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान का कार्यक्रम तय है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने अब तक तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संकेत दिया कि पार्टी का फोकस विधानसभा की 403 सीटों पर है। इसके बाद सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बढ़ गई है।
मौजूदा स्थिति में भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार होने पर चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति आधिकारिक रूप से स्पष्ट होगी।
निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी तो 16 अक्टूबर को मतदान नहीं होगा और चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







