आज की ताजा खबर

एसएसबी ने प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया महिलाओं का हौसला

top-news

महेश वर्मा

जरवा/बलरामपुर।सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एसएसबी 09वीं वाहिनी की पहल रंग लाती नजर आई। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम कन्हाईडीह की ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार 5 अक्टूबर को समापन हुआ।

समापन कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी/कार्यवाहक कमांडेंट कुमुद रंजन ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे हुनर का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने की तकनीक आवश्यक कच्चे माल के उपयोग तथा उत्पाद तैयार करने की विभिन्न विधियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारी एवं जवानों के साथ वन क्षेत्राधिकारी भोला सिंह तथा प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार मौजूद रहे। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने एसएसबी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से उन्हें घर बैठे छोटे स्तर पर रोजगार शुरू करने और परिवार की आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।स्थानीय स्तर पर हुनर, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की यह पहल सीमावर्ती ग्रामीण महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *