आज की ताजा खबर

घर लौटते समय लापता हुए युवक का इटावा में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

top-news

सलमान

बेला,औरैया । अहमदाबाद से घर लौटते समय लापता हुए बेला बस्ती निवासी 26 वर्षीय युवक का शव सोमवार को इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में पक्का ताल के पास बंबा में मिला। शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो वे इटावा मोर्चरी पहुंचे, जहां शव की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई।

बेला बस्ती निवासी विनय कुमार (26) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र अहमदाबाद में अपने बड़े भाई श्याम सुंदर और छोटे भाई प्रदीप के साथ एक कंपनी में काम करता था। छोटे भाई प्रदीप के मुताबिक विनय करीब तीन महीने पहले होली पर घर आया था। इसके बाद वह 3 अक्टूबर को बस से घर आने के लिए अहमदाबाद से निकला था।

परिजनों के अनुसार इटावा पहुंचने पर विनय ने घरवालों को फोन कर बताया था कि वह इटावा आ गया है। इसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। काफी समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और लगातार खोजबीन करते रहे।

इसी बीच भरथना थाना क्षेत्र में पक्का ताल के पास बंबा में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। भरथना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। जानकारी मिलने पर परिजनों ने इटावा पहुंचकर शव की पहचान विनय कुमार के रूप में की।

विनय की मौत की खबर मिलते ही मां सुशीला सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *