आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बाढ़ का पानी उतरा तो घरों में घुसने लगे जहरीले नाग, गंगापार में खौफ
- दैनिक लोक भारती
- 06 Oct, 2026
कोबरा-करैत और रसेल वाइपर की दस्तक से दहशत, दो दिन में छह जहरीले सांपों के रेस्क्यू का दावा
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद । अमृतपुर गंगापार क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने के साथ ग्रामीणों की मुश्किलें खत्म होने के बजाय नया रूप ले रही हैं। बाढ़ की तबाही के बाद अब जहरीले सांपों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पानी घटने के बाद सुरक्षित ठिकानों की तलाश में सांप बिलों, झाड़ियों और खेतों से निकलकर घरों, पशुबाड़ों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे जहरीले सांप दिखाई देने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। हालात यह हैं कि लोग घर में प्रवेश करने से पहले कमरों और सामान की जांच कर रहे हैं, जबकि बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर भेजने से भी परहेज किया जा रहा है।
बाढ़ ने छीने ठिकाने, आबादी में पहुंच रहे सांप
ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ के पानी ने सांपों समेत कई जीव-जंतुओं के प्राकृतिक ठिकानों को प्रभावित कर दिया है। पानी कम होने के बाद ये जीव सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में आबादी की ओर पहुंच रहे हैं। घरों के कोनों, लकड़ियों, भूसे, मलबे और पशुबाड़ों में सांप छिपे होने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं।
दो दिन में छह जहरीले सांप पकड़ने का दावा
अमृतपुर निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र बाबूराम ने दावा किया कि उसने पिछले दो दिनों में छह जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया है। उसके मुताबिक इनमें कॉमन करैत, रसेल वाइपर और काले नाग शामिल हैं। रेस्क्यू किए गए सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही गई है।
भैंस की मौत से ग्रामीणों में बढ़ा भय
कलक्टरगंज निवासी पप्पू पुत्र सोनेलाल की भैंस को जहरीले सांप ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में जहरीले सांपों को लेकर भय और बढ़ गया। इसके बाद शेर सिंह ने क्षेत्र में सांपों का रेस्क्यू शुरू किया। उसके अनुसार पप्पू, तौफीक निवासी कीर्ति तथा जगबीर पुत्र सोनेलाल निवासी कलक्टरगंज समेत अन्य ग्रामीणों के घरों से भी जहरीले सांप पकड़े गए।
खेतों में कदम रखना भी बना जोखिम
बाढ़ के कारण पहले ही खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब पानी उतरने के बाद किसान खेतों का हाल देखने पहुंच रहे हैं, लेकिन झाड़ियों, कीचड़ और जमा पानी के बीच सांपों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है। पशुपालकों को मवेशियों की चिंता सता रही है तो अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बाद घर-गृहस्थी संभालना ही मुश्किल था, अब जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा नई परेशानी बन गया है।
सांप दिखे तो मारने के बजाय दें सूचना
शेर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि घर या आसपास जहरीला सांप दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें। तत्काल रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर छोड़ा जा सके। उसके अनुसार सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने का प्रयास करता है और अब तक क्षेत्र में सैकड़ों जहरीले जीव-जंतुओं के रेस्क्यू का दावा किया गया है।
बाढ़ ने गंगापार के ग्रामीणों के सामने पहले ही फसल, चारा, आवागमन और घरों की सुरक्षा जैसी तमाम चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। अब पानी उतरने के साथ जहरीले सांपों की दस्तक ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद दोनों छीन ली है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी भले ही पीछे हट रहा हो, लेकिन उसकी छोड़ी हुई जटिलताएं अभी लंबे समय तक उनका पीछा करती रहेंगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







