आज की ताजा खबर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

top-news

रोशनलाल राजपूत

सहार, औरैया। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को सहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहार पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के पुर्वा दानशाह में मौजूद होने की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रशान्त पुत्र सुनील कुमार निवासी पुर्वा दानशाह, थाना सहार, उम्र 19 वर्ष को मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना सहार में मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 64(1) बीएनएस तथा 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह व कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *