आज की ताजा खबर

गरीबों और वंचितों की आवाज बने ऋषि कुमार सिंह सेंगर, मुख्यमंत्री ने भेजा सम्मान पत्र

top-news

फर्रुखाबाद जनपद में पत्रकारिता जगत के पितामह कहे जाने वाले चंद्रपाल सिंह सेंगर से विरासत में मिली निर्भीकता के बलबूते से साहसिक एवं ईमानदार पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान, डीएम और एसपी ने प्रशस्ति पत्र सौंपकर लेखनी को और धार देने की दी शुभकामना,

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़

फर्रुखाबाद l फर्रुखाबाद पत्रकारिता के क्षेत्र में साहस, ईमानदारी और सामाजिक सरोकारों के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार चंद्रपाल सिंह सेंगर के पुत्र ऋषि कुमार सिंह सेंगर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए सम्मान पत्र को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस कप्तान आरती सिंह ने सार्वजनिक रूप से ऋषि कुमार सिंह सेंगर  को सौंपा। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के कमजोर, गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग की आवाज उठाने के प्रयासों की सराहना की।

ऋषि कुमार सिंह सेंगर  मूल रूप से ग्राम कमालपुर, पोस्ट ताजपुर, जनपद फर्रुखाबाद के निवासी हैं और वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी, फर्रुखाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए सुदर्शन चैनल के माध्यम से गरीबों, असहायों, मजदूरों और जरूरतमंदों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके द्वारा प्रसारित समाचारों और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा कई मामलों में पीड़ितों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंची।


ऋषि कुमार सिंह सिंगर की इसी निर्भीक और जनसरोकार वाली पत्रकारिता से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र भेजा गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस कप्तान आरती सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। समाज की समस्याओं को निष्पक्षता और साहस के साथ सामने लाने वाले पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने ऋषि कुमार सिंह सिंगर से भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहने की अपेक्षा की।

अधिकारियों ने उनकी लेखनी की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जरूरतमंदों की आवाज बनने का यह प्रयास आगे भी जारी रहना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजहित से जुड़े सकारात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

पत्रकारिता की मजबूत विरासत से जुड़े हैं ऋषि

ऋषि कुमार सिंह सेंगर  को पत्रकारिता का संस्कार विरासत में मिला है। उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार चंद्रपाल सिंह सेंगर  पिछले करीब 35 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज उठाते आ रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और आज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में चंद्रपाल सिंह सेंगर हिंदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी के फर्रुखाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पिता की लंबी पत्रकारिता यात्रा से मिले अनुभव और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए ऋषि कुमार सिंह सेंगर ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री की ओर से मिला सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि फर्रुखाबाद के पत्रकारिता जगत के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *