आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
खराब मौसम से किसानों की बढ़ी चिंता, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
- दैनिक लोक भारती
- 07 Oct, 2026
अविनाश तिवारी
बलरामपुर। जिले में मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सात और आठ अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।
स्थानीय मौसम चेतावनी के मुताबिक अगले तीन घंटों में जनपद के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की गति पकड़ने की संभावना है। इसके साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम के इस मिजाज ने खेतों में खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में धान की फसल पकने की स्थिति में पहुंच चुकी है। तेज हवा और बारिश से फसल गिरने, बालियों में दाना खराब होने तथा खेतों में पानी भरने से नुकसान की आशंका है। वहीं ओलावृष्टि होने पर तैयार फसल को सीधे नुकसान पहुंच सकता है।
किसानों का कहना है कि लगातार मौसम खराब रहने से कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है। खेत में तैयार फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ने से कटाई में भी दिक्कत आ रही है। दूसरी ओर जिन किसानों ने धान काटकर खेत में रखा है, उन्हें भी बारिश से फसल भीगने की चिंता सता रही है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह और चेतावनियां जारी करता है तथा किसानों को मौसम के अनुसार खेती संबंधी निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। किसानों से अपील है कि मौसम साफ होने तक खेतों में अनावश्यक रूप से न जाएं, बिजली चमकने के दौरान पेड़ या खुले स्थान के नीचे खड़े न हों और कटी हुई फसल को यथासंभव सुरक्षित स्थान पर रखें।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







