आज की ताजा खबर

सेवा से राष्ट्रसेवा तक का संकल्प, बलरामपुर में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संदेश

top-news

गुड्डू शुक्ला 

बलरामपुर।  नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बलरामपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रजनी पाण्डेय तथा जिला प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र शर्मा शामिल हुए। 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, निवर्तमान गैसड़ी विधायक शैलेश सिंह ‘शैलू’, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, वरिष्ठ भाजपा नेता डीपी सिंह सहित जिला, मंडल और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभा के दौरान सेवा और जनभागीदारी को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

  

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *