आज की ताजा खबर

रोजगार सेवक, मानदेय-पदनाम और मृतक आश्रित नौकरी को लेकर बनाई रणनीति

top-news

महेश वर्मा 

तुलसीपुर -बलरामपुर।  ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्र) ने अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई तेज कर दी है। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले बुधवार को जवाहर भवन स्थित संघ भवन कार्यालय में प्रांतीय पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की अहम बैठक हुई, जिसमें चार प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया।

संगठन की पहली मांग मानदेय वृद्धि और नियमित भुगतान को लेकर है। पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा प्रस्तावित मानदेय वृद्धि को तत्काल लागू किया जाए और इसके लिए अलग बजट बनाकर हर महीने समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

दूसरी मांग ग्राम विकास विभाग के कार्य दिलाने की है। संगठन का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास से जुड़े सभी कार्य ग्राम रोजगार सेवकों को दिए जाएं और उन्हें आधिकारिक जॉब चार्ट में शामिल किया जाए।

तीसरी मांग पदनाम बदलने की है। ग्राम रोजगार सेवक के स्थान पर पदनाम "ग्राम विकास सहायक" किया जाए, जिससे उनके कार्य के अनुरूप सम्मान मिल सके। 

चौथी और अहम मांग मृतक आश्रितों को नौकरी देने की है। संगठन ने मांग की है कि सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए रोजगार सेवकों के पात्र आश्रितों को मृतक आश्रित कोटे में सरकारी नौकरी दी जाए।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ मांगों की नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी, महामंत्री राजबीर सिंह, प्रभारी आकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलखन तिवारी, संगठन मंत्री आदित्य सिंह चौहान और प्रवक्ता अरुण यादव सहित कई जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।


 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *