आज की ताजा खबर

विकसित भारत @2047 का संकल्प लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा

top-news

कांग्रेस के पाखण्ड का जनता दे रही दंड - डॉ प्रदीप वर्मा

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियां गिनाईं

अनुराग मिश्रा  

सीतापुर। कांग्रेस के पाखंड का दंड जनता हर चुनाव में दे रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कैप्टन स्मिथ के हनुमान चालीसा पाठ संबंधी बयान पर भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि संकट की घड़ी में कैप्टन स्मिथ ने हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही तो कांग्रेस सांसद को इससे दिक्कत हो गई होगी। कांग्रेस को देश के विकास से परेशानी है। आज पूरा विश्व अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

यह बात उन्होंने बुधवार को लालबाग शहीद पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पहले संगठन में, फिर गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रति समर्पित ऐसे नेता हैं, जिन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। 


सहप्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वर्चुअल संबोधन को कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत @2047’ का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के बाद सहप्रभारी प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा को रवाना किया। भारत रत्न स्व अटल बिहारी व   आँख अस्पताल स्थित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर अर्पित किया।

कार्यक्रम में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, सीतापुर सदर विधायक एवं राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’, सिधौली विधायक मनीष रावत, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, खैराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2027 में सभी नौ सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य, सहप्रभारी ने टटोली चुनावी नब्ज भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने पार्टी कार्यालय में जिले के सभी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठन की स्थिति और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। सहप्रभारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सीतापुर की सभी नौ सीटों पर कमल खिलाना है।

सेवा, समर्पण और संकल्प ही विकसित भारत का मंत्र : रेखा वर्मा

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि “सेवा, समर्पण और संकल्प ही विकसित भारत का मंत्र है। सीतापुर की नारी शक्ति इस संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और आमजन का अभिवादन किया।

उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विजन पर विश्वास करता है। इसी विजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है, जिसे आमजन का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *