आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सेवा संकल्प अभियान में खाली कुर्सियों पर उठे सवाल, धूप में छाया बनी वजह पेट्रोल देकर भी नहीं जुटी अपेक्षित भीड़?
- दैनिक लोक भारती
- 07 Oct, 2026
जिलाध्यक्ष ने कहा-धूप के कारण छाया में बैठे थे कार्यकर्ता, विधायक बोले-दूरदराज से आने में हुई देरी,
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l फतेहगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत फतेहगढ़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम भीड़ और कई स्थानों पर खाली पड़ी कुर्सियों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां किए जाने और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद के बीच सामने आई तस्वीरों में खाली कुर्सियां दिखाई देने से जनभागीदारी को लेकर सवाल उठने लगे। खास बात यह रही कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम तक पहुंचाने के लिए पेट्रोल उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष और अमृतपुर विधायक ने खाली कुर्सियों के अलग-अलग कारण बताए हैं।
बताया गया कि कार्यक्रम में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद थी। कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं को लाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में मोटरसाइकिलों के पेट्रोल की व्यवस्था किए जाने की चर्चा रही। कुछ कार्यकर्ताओं को 100 से 150 रुपये तक पेट्रोल दिए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखाई देने और खाली कुर्सियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा से बातचीत की गई।
धूप के कारण छाया में बैठे थे कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने खाली कुर्सियों को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि कार्यक्रम के दौरान धूप काफी अधिक थी। इसके चलते ज्यादातर कार्यकर्ता पेड़ों की छाया में बैठ गए थे। इसी कारण कुछ स्थानों पर कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी तादात में कार्यकर्ता जुटे हुए थे।
दो दिन में हुई तैयारी, दूरदराज के कार्यकर्ता समय से नहीं पहुंच सके : विधायक
वहीं अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य से कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम भीड़ और बड़ी संख्या में खाली कुर्सियां दिखाई देने के संबंध में सवाल किया गया। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या इससे कार्यकर्ताओं के हतोत्साहित होने का संकेत मिलता है, जबकि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भी दिया गया था।
इस पर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समय बहुत सीमित था। महज दो दिन में कार्यक्रम की तैयारी करनी पड़ी और कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे रखा गया था। दूरदराज के क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को आना था, जिसके कारण कुछ कार्यकर्ता समय से कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके, जबकि कुछ कार्यकर्ता बाद में पहुंचे।
विधायक ने तेज धूप को भी एक वजह बताया। उन्होंने कहा कि धूप अधिक होने के कारण कुछ कार्यकर्ता पेड़ों की छाया में बैठे रहे। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में करीब 1,500 बूथ अध्यक्ष हैं और इन्हीं बूथ अध्यक्षों को कार्यक्रम में बुलाया गया था। उनके साथ अन्य कार्यकर्ताओं के भी आने की उम्मीद थी। विधायक के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर टेंट भी पर्याप्त नहीं था। इस पूरे मामले की समीक्षा के लिए आगे बैठक की जाएगी।
विधायक ने स्वीकारा- दूर से आने वाले कार्यकर्ताओं को दिया गया पेट्रोल
कार्यकर्ताओं को पेट्रोल उपलब्ध कराने के सवाल पर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह बात सही है कि दूर से आने वाले कार्यकर्ताओं को 100 से 150 रुपये तक का पेट्रोल दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से की गई थी। विधायक ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल के लिए किसी विधायक या सांसद की ओर से पैसा नहीं दिया गया था।
कार्यक्रम में खाली कुर्सियों को लेकर उठे सवालों के बीच भाजपा की ओर से धूप, छाया में कार्यकर्ताओं के बैठने, कार्यक्रम के लिए कम समय मिलने तथा दूरदराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के देर से पहुंचने को वजह बताया गया है। वहीं विधायक की ओर से दूर से आने वाले कार्यकर्ताओं को पेट्रोल दिए जाने की बात स्वीकार किए जाने के बाद यह मुद्दा भी चर्चा में आ गया है।
हालांकि, किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की वास्तविक जनभागीदारी का आकलन केवल कुछ खाली कुर्सियों की तस्वीरों के आधार पर करना उचित नहीं होगा। कार्यक्रम के अलग-अलग समय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या में अंतर भी संभव है। ऐसे में आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले आधिकारिक आंकड़ों और कार्यक्रम की समीक्षा के बाद ही उपस्थिति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







