आज की ताजा खबर

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में सपा ने निकाला पैदल मार्च

top-news

तहसील द्वार से भगत सिंह चौराहे तक पहुंचे कार्यकर्ता, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग

सनी तिवारी

बिधूना, औरैया। समाजवादी पार्टी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार को बिधूना में पैदल मार्च निकाला गया। तहसील द्वार के सामने से शुरू हुआ मार्च भगत सिंह चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए।


कार्यकर्ताओं की तख्तियों पर ‘PDA के वोट का अधिकार छीन रही भाजपा सरकार’ और ‘वोट चोर ज्ञानेश कुमार हाय-हाय’ जैसे नारे लिखे थे। सपा नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार मिलना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने की मांग की गई।

भगत सिंह चौराहे पर पहुंचकर पैदल मार्च का समापन हुआ। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से उसका गायन किया।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, रचना सिंह सेंगर, बाबा रामनरेश यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर, रंजना पाल, मीना कठेरिया, रानू पालीवाल, सत्यभान सिंह शाक्य एडवोकेट, लालजी गुप्ता, लकी यादव, छत्रपाल सिंह वर्मा, राजेश कठेरिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *