आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
धान खरीद के लिए जिले में 148 क्रय केंद्र स्वीकृत
- दैनिक लोक भारती
- 08 Oct, 2026
किसानों को मिलेगा पिछले वर्ष से 72 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मूल्य, एक अक्टूबर से शुरू हुआ पंजीकरण
शोएब खान
पीलीभीत। धान खरीद वर्ष 2026-27 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम गांधी सभागार में बैठक हुई। इसमें धान खरीद की व्यवस्थाओं, क्रय केंद्रों, उपकरणों और किसानों के पंजीकरण की समीक्षा की गई।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष यह क्रमश: 2369 और 2389 रुपये था। इस तरह किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मूल्य मिलेगा।
जिले में अब तक 148 धान क्रय केंद्र स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें खाद्य विभाग के 42, पीसीएफ के 29, यूपीएसएस के 34, पीसीयू के 35, मंडी समिति के छह और भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र शामिल हैं। किसानों का पंजीकरण एक अक्टूबर से शुरू हो चुका है। विभाग के अनुसार राइस मिलों का डेटा ई-उपार्जन पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। कांटा-बांट के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जिले में 1570 गांठ बोरा उपलब्ध हैं। 31 अक्टूबर तक करीब 12 हजार मीट्रिक टन भंडारण स्थान की आवश्यकता के सापेक्ष 39,050 मीट्रिक टन स्थान उपलब्ध बताया गया है। ई-पॉप मशीनें भी जिला खाद्य विपणन कार्यालय को प्राप्त हो गई हैं, जिन्हें दो दिन में केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्र ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जहां ट्रैक्टर-ट्रालियों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह और सड़क की सुविधा हो। उन्होंने केंद्रों पर कांटा, नमी मापक यंत्र सहित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने और नमी मापक यंत्रों का कैलिब्रेशन कराने के निर्देश दिए। मंडी गेट, कलेक्ट्रेट, तहसील और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े फ्लैक्सी बैनर लगाकर किसानों को धान खरीद और पंजीकरण की जानकारी देने को कहा गया।
सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को सुबह नौ बजे केंद्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







