आज की ताजा खबर

निझाई मोहाल में घी के प्रतिष्ठान पर छापा, 3.35 लाख रुपये का 508 किलो घी सीज

top-news

रोहित अवस्थी 

औरैया। मिलावटी एवं अपमिश्रित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निझाई मोहाल स्थित घी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। कार्रवाई जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर कुल 510 किलोग्राम घी भंडारित मिला।


खाद्य कारोबारकर्ता से घी के क्रय बिल और स्टॉक रजिस्टर मांगे गए, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा सका। गुणवत्ता और मिलावट की संभावना को देखते हुए घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच के दौरान शेष 508 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत 3,35,280 रुपये है, को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सीज कर कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया। प्रतिष्ठान में मिली कमियों को लेकर सुधार नोटिस भी जारी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसके परिणामों के आधार पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार शामिल रहे। अधिकारियों ने कारोबारियों से खाद्य पदार्थों के बिल, स्टॉक रजिस्टर, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित रखने की अपील की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *