आज की ताजा खबर

राज्य परामर्शदात्री समिति में श्रवण गंगवार नामित

top-news

भारतीय मजदूर संघ के प्रस्ताव पर मिली जिम्मेदारी, नई समिति के गठन तक निभाएंगे सदस्य का दायित्व; समर्थकों ने दी बधाई
शोएब खान 
संवाददाता, पीलीभीत 

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने पीलीभीत के आवास विकास निवासी श्रवण कुमार पुत्र ब्रह्म शंकर गंगवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति में सदस्य के रूप में नामित किया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रस्ताव पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

शासन की ओर से एक सितंबर 2026 को डिजिटल हस्ताक्षरित कार्यालय आदेश जारी किया गया। इसके अनुसार, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 और संबंधित नियमावली, 2009 के प्रावधानों के तहत गठित राज्य परामर्शदात्री समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नई समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी होने तक व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रवण कुमार को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

शासनादेश के मुताबिक, समिति की समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठकों में आवश्यक सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से यह नामांकन किया गया है। श्रवण कुमार ए-117, आवास विकास, पीलीभीत के निवासी हैं। उन्हें नई समिति के गठन तक सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति के गठन के बाद ही नियमानुसार वेतन, मानदेय, भत्ता, शुल्क अथवा अन्य व्यय देय होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *