आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एनएचएम संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य ठप कर सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
- दैनिक लोक भारती
- 09 Oct, 2026
कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ सहित एक दर्जन संगठनों ने दिया समर्थन, चन्द्रशेखर यादव एडवाइजरी बोर्ड में नामित
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (पंजी.) के प्रादेशिक आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तृतीय चरण के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन भी जनपद कुशीनगर के एनएचएम संविदा कर्मियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर पहुँचकर प्रदेश संप्रेक्षक कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने धरनारत कर्मचारियों को समर्थन देते हुए सभी जायज मांगों को उचित बताया और आगामी 12 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले महा आंदोलन में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया।
धरने के कारण जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं टीबी अस्पताल में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर टीकाकरण, ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, एनसीडी, आरबीएसके, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम व द्वितीय चरण में कर्मियों ने काला फीता बांधकर मौन विरोध जताते हुए कार्य किया था, लेकिन शासन स्तर से कोई सकारात्मक आश्वासन न मिलने के कारण अब 12 अक्टूबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन 'घेरा डालो-डेरा डालो' आंदोलन किया जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष *सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय* ने कहा, "हम लोग विगत 15-18 वर्षों से अल्प मानदेय पर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर सेवा दे रहे हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी हमने जान की बाजी लगाकर काम किया। सरकार नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की हमारी प्रमुख मांगों पर चुप्पी साधे हुए है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हम पीछे नहीं हटेंगे।"
इसी क्रम में संघ की स्टेट कमेटी द्वारा गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष एवं जिला संरक्षक *चन्द्रशेखर यादव 'लड्डू'* को आंदोलन के लिए गठित 20 सदस्यीय एडवाइजरी बोर्ड में नामित किया गया है। इस पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
आज के धरने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, फाजिलनगर, सुकरौली, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, सेवरही, रामकोला, खड्डा, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, कुबेरस्थान, मोतीचक, दुदही, नेबुआ नौरंगिया, विशुनपुरा, कप्तानगंज, तमकुहीराज, जिला संयुक्त चिकित्सालय, कसया एवं अन्य संवर्गों के सैकड़ों कर्मचारी कार्य ठप कर शामिल रहे।
धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलामंत्री *राजू यादव*, जिला उपाध्यक्ष *डॉ. एस.के. सिंह*, *डॉ. मनोज राय*, संजीव जायसवाल, निशिकान्त सिंह, विनोद कुमार, सूर्य राम वर्मा,डॉ सीमा आफताब,डॉ पूनम यादव,डॉ आर के कुशवाहा,लेखाकार कमल शंकर पाण्डेय,विनोद मिश्रा आदि ने संबोधित किया ।
एक दर्जन संगठनों ने दिया समर्थन
एनएचएम संघ के धरना-प्रदर्शन को कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष विनोद पासवान, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव, डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन संघ के जिलाध्यक्ष अश्वत्थामा मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, बेसिक हेल्थ वर्कर संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा एवं महिला कार्यकत्री एएनएम संघ की जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा ने समर्थन पत्र सौंपकर संबोधित किया और उनकी मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







