आज की ताजा खबर

सरस मेले में दिखा ग्रामीण महिलाओं का हुनर, डीएम ने उत्पादों की गुणवत्ता और ब्रांडिंग पर दिया जोर

top-news

ककोर के तिरंगा मैदान में स्वयं सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, महिलाओं को बाजार से जोड़ने की पहल

रोहित अवस्थी 

औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुक्रवार को ककोर स्थित तिरंगा मैदान में सरस मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल लगाए।


जिलाधिकारी बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर ब्रांडिंग पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार, बिक्री और व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है।

सरस मेले का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। उत्पादों की बेहतर पहचान और बाजार तक पहुंच से महिलाओं की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, उपायुक्त स्वतः रोजगार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *