आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें युवा, डीएम डॉ. अंकुर लाठर की पहल से स्टेडियम में मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
- दैनिक लोक भारती
- 09 Oct, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति का संदेश, दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन कर जिलाधिकारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह,
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में नशामुक्ति जागरूकता अभियान, दौड़ प्रतियोगिता और अत्याधुनिक जिम के उद्घाटन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम ने युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए व्यसनमुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया गया। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की देखरेख में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के धावकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आधुनिक जिम से खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
स्टेडियम में जिम के नवीनीकरण का कार्य पूरा होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने फीता काटकर उसका उद्घाटन किया। आधुनिक फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों और धावकों को अभ्यास के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। खेल सुविधाओं को मजबूत करने की यह पहल जिले की उभरती प्रतिभाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
दौड़ प्रतियोगिता के समापन पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत जारी रखने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रम आयुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, व्यायाम शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







