आज की ताजा खबर

शिक्षक नेता मुकेश सिंह के योगदान को किया याद, दंपती को दी श्रद्धांजलि

top-news

रणजीत वर्मा 

मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ मोतिगरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की स्मृति में शुक्रवार को बीआरसी मोतिगरपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने दिवंगत दंपती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मुकेश सिंह के शिक्षक जीवन और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद कर दो मिनट का मौन रखा गया।


मुकेश सिंह वर्ष 2006 में शिक्षामित्र के रूप में शिक्षा विभाग से जुड़े थे। वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक बनने के बाद उन्होंने शिक्षक हितों के लिए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2013 से वह लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ मोतिगरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी विनीता सिंह गांव में ही संचालित एक निजी विद्यालय की प्रधानाचार्य थीं।

गौरतलब है कि 29 सितंबर को मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की उनके निजी विद्यालय परिसर में हत्या कर दी गई थी। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों ने दिवंगत दंपती को याद करते हुए उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने  वैसे तो इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है, लेकिन शिक्षकों में खुलासे को लेकर नाराजगी है। शिक्षक दंपति के त्रयोदश संस्कार के बाद परिवार से मिलकर शिक्षक संगठन आगे की रणनीति तय करेंगे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे आयोजित सभा में अखिलेश उपाध्याय, मैथिलीशरण मिश्रा, श्रीलाल, श्रीपाल यादव, अखिलेश मिश्रा, शिवाधार पाठक, नरेन्द्र वर्मा, जयंत यादव, केशरी नंदन दूबे, अनीता वर्मा, नीतिका पांडेय और वंदना पांडेय, संदीप कुमार, अनिल उपाध्याय, रामशिरोमणि वर्मा,, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *