आज की ताजा खबर

यूपीआई पर शुल्क लगाने के विरोध में व्यापारियों ने किया तर्पण, बोले- मंजूर नहीं

top-news

सरसैया घाट पर यूपीआई मशीनों का त्याग, 30 जिलों में प्रदर्शन

विजय वर्मा  

कानपुर। दो हजार से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने सरसैया घाट पर प्रदर्शन किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने यूपीआई मशीनों और स्कैनर का तर्पण कर विरोध जताया।

प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि 15 अक्टूबर से दो हजार से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी समेत 0.472 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। इससे व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

सरसैया घाट पर हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, युवा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र और संगठन मंत्री संजय भदौरिया मौजूद रहे। व्यापारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर यूपीआई पर एमडीआर शुल्क मंजूर नहीं के नारे लगाए।

ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि यूपीआई अब कारोबार का अहम माध्यम बन गया है। शुल्क लगने से छोटे दुकानदारों पर बोझ बढ़ेगा और नकद लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। दीपावली के त्योहार में इसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि अतिरिक्त लागत का बोझ अंततः ग्राहकों पर आएगा। रोशन गुप्ता और मनीष गुप्ता ने चेतावनी दी कि शुल्क वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान नीरज बलेचा, विनायक पोद्दार, मनोज विश्वकर्मा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *