आज की ताजा खबर

जालौन रोड पर तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। कोतवाली औरैया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, नौ अक्तूबर को कोतवाली पुलिस ने जालौन रोड स्थित पैगम्बरपुर तिराहे के पास से रिषभ गौतम उर्फ बादशाह (24) पुत्र हरिओम उर्फ कल्लू निवासी नारायनपुर, पुलिस चौकी के पास, को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली औरैया में मुकदमा अपराध संख्या 689/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल सुभाष चौधरी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *