आज की ताजा खबर

नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

top-news

रोहित अवस्थी

दिबियापुर। दिबियापुर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिबियापुर पुलिस ने आठ अक्तूबर को समाधान पूर्वा तिराहे के पास से अंकुश कुमार (26) पुत्र राजकुमार राजपूत निवासी आशा का पूर्वा, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ दिबियापुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 303/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 और 352 में मामला दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *