आज की ताजा खबर

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को किया याद, पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला कार्यालय ककोर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके राजनीतिक संघर्ष, जनसेवा और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। किसान परिवार में जन्मे नेताजी ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।


वर्ष 1967 में पहली बार जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना कर उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया।

वरिष्ठ सपा नेता लाल जी शुक्ला ने कहा कि मुलायम सिंह यादव राजनीतिक परिस्थितियों को समझने और विभिन्न दलों के बीच सामंजस्य स्थापित करने में कुशल थे। उनका लंबा राजनीतिक जीवन संघर्ष, अनुभव और जनसंपर्क का उदाहरण है। उनकी विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्रद्धांजलि सभा में लाल जी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, बबलू नायक, प्रमोद पाल फौजी, इंदखाप, लल्ली तिवारी, खुशीराम निषाद, राजेश राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम और रामरतन दोहरे सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *