आज की ताजा खबर

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में नई नियुक्तियां, यूपी के जिला अध्यक्ष घोषित

top-news

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी हुई सूची, कानपुर क्षेत्र के चार जिलों समेत औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद में भी नई जिम्मेदारी

पश्चिम से गोरखपुर क्षेत्र तक छह संगठनात्मक क्षेत्रों के अध्यक्षों के नाम घोषित।

 रजत सिन्हा 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस घोषणा के तहत कानपुर क्षेत्र के कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण और कानपुर देहात समेत औरैया, इटावा तथा फर्रुखाबाद में जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।

कानपुर क्षेत्र में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी 

जारी सूची के अनुसार, कानपुर उत्तर में विजय वाल्मीकि, कानपुर दक्षिण में जय नारायण कोरी, कानपुर ग्रामीण में राजेश कोरी और कानपुर देहात में सुमित कठेरिया को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा औरैया में अशोक दोहरे, इटावा में शिवनीत सिंह कठेरिया, फतेहपुर में रविंद्र कुमार उर्फ रिंकू पुरी, कन्नौज में महिपाल कनौजिया, फर्रुखाबाद में अमित कठेरिया, बांदा में धनंजय चौधरी, महोबा में ईश्वर दयाल, झांसी महानगर में अमित खटिक, झांसी जिले में आकाश आर्य, ललितपुर में मीनू वाल्मीकि, हमीरपुर में कपिल वर्मा और जालौन में कैलाश बाबू वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

 छह क्षेत्रों में घोषित किए गए जिला अध्यक्ष

सूची में पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर में सुशील दिवाकर, मुरादाबाद जिले में रविंद्र सिंह रैदास, मुरादाबाद महानगर में सिद्धांत भारती वाल्मीकि, संभल में महावीर जाटव, अमरोहा में संजय वाल्मीकि, बिजनौर में पीयूष राज, सहारनपुर जिले में दुष्यंत सिंह और सहारनपुर महानगर में वरदान घावरी सहित कई नाम शामिल हैं।

बृज क्षेत्र में आगरा जिले से सोनू दिवाकर, आगरा महानगर से हर्ष दिवाकर, मथुरा जिले से सतीश कुमार वाल्मीकि, बरेली जिले से विनोद दिवाकर, बरेली महानगर से अभिजीत कठेरिया और शाहजहांपुर जिले से महेंद्र पाल सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर से कुंदन सिंह गौतम, लखनऊ जिले से अभिषेक रावत, रायबरेली से राम बरन रावत, उन्नाव से प्रदीप कुमार राजपूत, सीतापुर से रामकिशोर कनौजिया, हरदोई से रवि वाल्मीकि और बहराइच से संजय राव के नाम शामिल हैं।

काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से मनोज सोनकर, वाराणसी जिले से सुरेंद्र प्रताप, चंदौली से रंजीत कुमार, गाजीपुर से अमित सिद्धार्थ, सुलतानपुर से विश्व प्रताप कोरी, अमेठी से रोहित चौधरी पासी और प्रतापगढ़ से हरिश्चंद्र सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर से राजेश कुमार, गोरखपुर जिले से संजीव पासवान, महराजगंज से प्रमोद पासवान, कुशीनगर से नकुल वर्मा, देवरिया से विनोद कुमार, बस्ती से प्रभुदयाल वर्मा, संतकबीरनगर से राजू राणा पासवान और बलिया से सुधीर पासवान समेत अन्य पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *