आज की ताजा खबर

कलश यात्रा से लौट रहे 13 वर्षीय किशोर को बाइक ने रौंदा, मौत से मचा कोहराम

top-news

रोहित अवस्थी

कंचौसी,औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी गांव में रविवार शाम दुर्गा महोत्सव की कलश यात्रा में शामिल होकर घर लौट रहे 13 वर्षीय किशोर को बिहारीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर की सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


कंचौसी गांव निवासी अहिवरन सिंह उर्फ लालू का 13 वर्षीय पुत्र राज रविवार शाम दुर्गा महोत्सव की कलश यात्रा में शामिल हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह पैदल कंचौसी बाजार स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बिहारीपुर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राज गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल किशोर को सौ शैय्या अस्पताल चिचौली पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सैफई जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

राज दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है।

चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक बरामद कर ली गई है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिल गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *