आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने के प्रयास विफल-पंकज चौधरी
- दैनिक लोक भारती
- 12 Oct, 2026
रजत सिन्हा
लखनऊ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को कहा कि जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने के प्रयास विफल हुए है और लोकतंत्र की जीत हुई है। प्रदेश कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार से अराजकता फैलाने की कोशिशें हो रही है ये देश को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के नौजवानों को, प्रदेश के लोगों को सपा प्रमुख बदनाम करने का काम कर रहे हैं इससे वे उत्तर प्रदेश की बदनामी करने का काम कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों ने, किसानों ने जो अच्छा काम किया है उसकी चर्चा कभी अखिलेश यादव नहीं करते हैं, लेकिन वे उत्तर प्रदेश के लोगों को विशेषकर नौजवानों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, यह बहुत निंदनीय है।
एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को चुनौती दी थी कि वे अयोध्या आकर चुनाव लडे़, मुख्यमंत्री जी ने भी उनकी चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं भी लडूंगा और आप भी लड़िए। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख घबराए हुए हैं उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव कहीं से भी लड़े उन्हें हार का सामना ही करना पड़ेगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन मजबूरी का गठबंधन है। ये स्वाभाविक गठबंधन नही है। नीति और रीति का गठबंधन नही है और स्वभाविक है जहां पर मजबूरी का गठबंधन होगा वहां खींचतान चलेगी ही। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते पूरा इंडी गठबंधन बिखर जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर जनता बार-बार उससे दूरी क्यों बना रही है। चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस पार्टी को अपने अंर्तविरोधों और संगठन की स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







