आज की ताजा खबर

लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक, समाजवादी आंदोलन को देते हैं दिशा: मुनीन्द्र शुक्ला

top-news

कानपुर ग्रामीण सपा कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया के निर्वाण दिवस पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय व समानता के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 अरविन्द पाण्डेय 

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में सोमवार को महान समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने सामाजिक समानता, न्याय और पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी आंदोलन को दिशा देने का काम करते हैं। वक्ताओं ने उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।


नेताओं ने लोहिया के विचारों को याद किया

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता परमेश्वर दयाल कन्नौजिया और एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। सभा का संचालन हरि प्रसाद कुशवाहा ने किया।

इस दौरान सौरभ सिंह, अनिल सोनकर, नसीम रज़ा, पंकज यादव, रितेश सोनकर, मगन सिंह भदौरिया, अमितेश त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव चंद्रवंशी और राजीव अवस्थी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *