आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अखिलेश यादव पर अमरपाल मौर्य का तीखा हमला, बोले- परिवार से बाहर के यादवों पर नहीं देते ध्यान
- दैनिक लोक भारती
- 12 Oct, 2026
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा प्रमुख को तीन पेज का पत्र भेजकर पूछे सवाल
बोले- पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को कितना मिला राजनीतिक अवसर, एक ही परिवार तक क्यों सीमित रहा लाभ?
रजत सिन्हा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने परिवार के अलावा दूसरे यादव नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते। मौर्य ने इस मुद्दे पर अखिलेश यादव को तीन पेज का पत्र भेजकर कई सवालों के जवाब मांगे हैं।
अमरपाल मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश यादव समेत यादव परिवार के पांच सदस्य लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के कुल 16 लोग सांसद, विधायक या किसी अन्य पद पर हैं। भाजपा नेता ने इन आंकड़ों के जरिए सपा में राजनीतिक भागीदारी और परिवार की भूमिका पर सवाल उठाए।
सामाजिक न्याय के दावे और राजनीतिक भागीदारी पर सवाल
अखिलेश यादव को लिखे पत्र में अमरपाल मौर्य ने कहा कि वह उनसे राजनीतिक बहस नहीं करना चाहते, बल्कि ऐसे सवालों के जवाब मांग रहे हैं, जिन्हें उनके अनुसार समाजवादी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता भी वर्षों से अपने मन में दबाए बैठे हैं।
पत्र में उन्होंने लिखा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से सामाजिक न्याय और भागीदारी की राजनीति का दावा करती रही है, लेकिन भागीदारी और प्रतीक में बड़ा अंतर होता है। उन्होंने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया, जिन्होंने दशकों तक संगठन के लिए संघर्ष किया, पोस्टर लगाए, झंडे उठाए, बूथ संभाले, लाठियां खाईं और जेल यात्राएं कीं।
मौर्य ने सवाल किया कि पार्टी के लिए वर्षों तक संघर्ष करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं में से कितने लोगों के बेटे सांसद बने और कितने परिवारों को राजनीतिक विरासत में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
एक ही परिवार तक राजनीतिक लाभ सीमित रहने का आरोप
अमरपाल मौर्य ने अपने पत्र में अखिलेश यादव से पूछा कि यदि समाजवादी पार्टी वास्तव में पूरे समाज की पार्टी है, तो उसका राजनीतिक लाभ बार-बार एक ही परिवार तक सीमित क्यों दिखाई देता है। उन्होंने पार्टी में लंबे समय से काम करने वाले अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी सवाल उठाए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







