आज की ताजा खबर

पिता की हत्या के आरोप में छोटा बेटा गिरफ्तार, डंडे से सिर पर किया था वार

top-news

घरेलू विवाद में 75 वर्षीय कंचन नायक की मौत, आठ वर्षीय पोती ने मां को दी थी घटना की जानकारी

रोहित अवस्थी  

ऐरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के राजाराम नगरिया गांव में 75 वर्षीय कंचन नायक की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके छोटे बेटे आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान आजाद ने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने रात में पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा के अनुसार, शुरुआती जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आजाद ने गुस्से में अपने पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कंचन नायक की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

बड़े बेटे के परिवार में मातम

कंचन नायक की मौत के बाद उनके बड़े बेटे रवि के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रवि बिलासपुर में फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की आठ वर्षीय पोती गुंजन भी सदमे में है। बताया गया कि गुंजन ने ही सबसे पहले अपनी मां को घटना की जानकारी दी थी। 

पहली पत्नी छोड़कर जा चुकी थी 

पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह और आजाद की आदतों के चलते उसकी पहली पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी। हालांकि, पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचेगा शव 

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम तक शव गांव पहुंचने की संभावना जताई गई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *