आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में ग्राम प्रहरियों का सम्मान, टार्च और साफा देकर बढ़ाया गया मनोबल

top-news

डीएम इन्द्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया सम्मानित

बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का पुलिस लाइन में हुआ लाइव प्रसारण

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम है। इसी योगदान को सम्मान देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर को पुलिस लाइन सुलतानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों को टार्च और साफा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इसके जरिए ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया।


मानदेय में वृद्धि के फैसले से ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहन

प्रेस नोट के अनुसार, प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्राम प्रहरियों के हित में उनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया है। इससे उनके कल्याण और मनोबल को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका और प्रभावी होने की उम्मीद है।

सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की। अधिकारियों ने उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सतर्कता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली परिस्थितियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलती है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक घटना या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को देने की अपील की गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने और संवेदनशील परिस्थितियों की जानकारी समय से पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद सुलतानपुर पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देने, उनका मनोबल बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *