आज की ताजा खबर

"आशा" की गई आश, नहीं मिला कुछ खास, गुस्साई आशा ने किया कार्य वहिष्कार का ऐलान

top-news

सुशील मिश्रा 

सुलतानपुर lभारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देश में कार्य करने वाली आशा कर्मियों को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आवास पर प्रमुख सचिव संग सोमवार को वार्ता में कोई सकारात्मक आश्वासन न मिलने से बेहद निराश होना पड़ा। जिससे क्षुब्ध होकर आशा संगठन द्वारा गठित सदस्यीय समिति में सम्मिलित आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उषा वाजपेई, सीमा सिंह,रेनू राजभर, कुसुमलता यादव व बृजबाला ने  स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक को ज्ञापन सौंपकर आशा संगठन ने कार्य वहिष्कार का निर्णय ले लिया है।

दो दशकों से निरन्तर घर-घर चिराग रोशन कराने वाली आशा के मन में अब अंधेरा छाया हुआ है। स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान करने वाली आशा अब खुद ही निराश हैं।

विगत कई वर्षों से आशा भारत सरकार और प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखती आ रही हैं। परंतु आज तक उनकी मांगों पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

जबकि आशा द्वारा प्रदान की जाने वाली मुख्य सेवाएं जैसे -गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, टीकाकरण, पोषण और स्वच्छता, स्तनपान एवं पूरक आहार, प्राथमिक चिकित्सा और दवा वितरण, परिवार नियोजन, बीमारियों की रोकथाम, एनएचएम और आंगनबाड़ी से समन्वय के अतिरिक्त ढेरों कार्य हैं। परन्तु इसके बदले में उनका न तो वेतन है, और न ही कोई निश्चित मानदेय।

उन्हें बस, आज तक विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली चंद पैसों की प्रोत्साहन राशि पर ही संतोष करना पड़ता है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *