आज की ताजा खबर

गृह जनपद पहुंचने पर नवनियुक्त किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

top-news

किसानों का हित भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता - संदीप सिंह

बिना सबूत वोट चोरी का नैरेटिव गढ़ रहा हारा हुआ विपक्ष : संदीप सिंह 

विकसित भारत के संकल्प में अन्नदाताओं की होगी अहम भूमिका

सुशील मिश्रा 

सुलतानपुर। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सिंह के मंगलवार को गृह जनपद पहुंचने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कूरेभार कट से शहर तक दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। शहर पहुंचने पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समर्थकों के साथ बिजेथुआ महावीरन में दर्शन-पूजन किया।


मीडिया से बातचीत में संदीप सिंह ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की अदालत में हारे हुए विपक्षी दल बिना तथ्यों और सबूतों के वोट चोरी का नैरेटिव गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आरोपों की राजनीति करने के बजाय विपक्ष को प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। जेएनयू प्रकरण को लेकर भी उन्होंने विपक्षी नेताओं के रुख पर सवाल उठाए।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का हित भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान देश का अन्नदाता और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अन्नदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालमणि सिंह, क्षेत्रीय समिति सदस्य शशिकांत पांडेय,भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी, नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष काली सहाय पाठक व अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल प्रताप कोरी, विवेक सिंह खोजापुर, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, राजेंद्र तिवारी टांडा, दिनेश चौरसिया, अरुण द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी,सुनील विश्वकर्मा,राम अभिलाख सिंह, प्रमोद मिश्रा और दयाराम अटल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *