आज की ताजा खबर

कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

top-news

पति सीएचसी लेकर पहुंचा, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रोहित अवस्थी

अजीतमल, औरैया। कस्बे के गढ़ा आजाद नगर में मंगलवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।


गढ़ा आजाद नगर निवासी विनय राजपूत ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक है। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को वह भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरवा रहा था। घर पर उसकी बीमार मां, पत्नी कामनी और तीन बच्चे 13 वर्षीय भूमि, 11 वर्षीय सौम्या व नौ वर्षीय ऋतिक मौजूद थे। शाम को बच्चे घर के बाहर खेलने चले गए थे। इसी दौरान कामनी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।

घटना की जानकारी पर अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के बिलहाटी गांव में रहने वाले मृतका के मायके वालों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मृतका का भाई अशोक समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर कामनी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मंगलवार की रात्रि 10 बजे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *