आज की ताजा खबर

सांड़ के हमले में इकलौते बेटे की मौत, पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

top-news

सफीपुर के पैगम्बरपुर गांव पहुंचे जनप्रतिनिधि, शोक संतप्त पिता को दी सांत्वना

22 वर्षीय जगदीश गौतम की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मोहम्मद आरिफ

उन्नाव।

उन्नाव जिले के विधानसभा क्षेत्र सफीपुर के ग्राम पैगम्बरपुर में सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय जगदीश गौतम के परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। जगदीश अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, जगदीश गौतम की विगत दिनों सांड़ के हमले में दुखद मृत्यु हो गई थी। उनके पिता रज्जू गौतम का परिवार बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि ने रज्जू गौतम को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये की चेक प्रदान की गई।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग

इस मौके पर हेमंत पाल, शिवशंकर गौतम, सैय्यद इरफान, अमन अंजुम, अंकित यादव, राहुल अग्निहोत्री, रामबहादुर यादव, राजेंद्र यादव और हरपाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/zzhekGf9rRU

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *