आज की ताजा खबर

वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

top-news

सचिव भुवन ने पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं से की बातचीत, साफ-सफाई से लेकर खानपान तक का लिया जायजा

मोहम्मद नईम

पडरौना, कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खानपान और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी और पुलिस बल भी उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने वन स्टॉप सेंटर में रह रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसी ने भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं बताई। उन्होंने केंद्र के बैरक का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा।


निरीक्षण के समय केंद्र प्रशासिका रीता यादव, पैरामेडिकल नर्स चंदा सिंह, केस वर्कर प्रियंका चौरसिया, कंप्यूटर ऑपरेटर मुनीष कुमार, पीआरडी कर्मी पुष्पा एवं सीमा, महिला आरक्षी जया देवी और होमगार्ड सिद्धि साहा उपस्थित रहीं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का यह निरीक्षण महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा तथा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *