आज की ताजा खबर

टांडा में दुर्गा पूजा पंडालों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

top-news

नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर परखी व्यवस्थाएं

पूजा समितियों से संवाद कर अग्निशमन उपकरणों, बिजली सुरक्षा और साफ-सफाई का लिया जायजा

कमल अग्रवाल

टांडा, अंबेडकरनगर। दुर्गा पूजा और नवरात्रि के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। बुधवार देर शाम जिलाधिकारी इशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्सना बंधु के साथ टांडा नगर में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने पंडालों में लगाए गए अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा और साफ-सफाई की स्थिति भी परखी। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी इशा प्रिया ने कहा कि प्रशासन दुर्गा पूजा और नवरात्रि का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी टांडा प्रदीप सिंह चंदेल और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा दीपक श्री रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *