आज की ताजा खबर

24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को पुलिस ने बरामद किया

top-news

दुर्गा प्रतिमा पंडाल में मिला गुमशुदा बालक

पुलिस ने परिजनों को सौंपा

सुशील मिश्रा 

लंभुआ, सुलतानपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत लंभुआ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता 13 वर्षीय बालक को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के मुताबिक क्षेत्र के बरेहता गांव के प्रियांशु गांव मे स्थित कंपोजिट विद्यालय मे कक्षा 7 का छात्र है। बुधवार को शुबह प्रियांशु स्कूल के लिए निकला लेकिन स्कूल से घर नहीं पहुंचा। परिजनो को जब जानकारी हुई तो उनके हाथपैर फूल गये। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो कोतवाली पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार को कस्बा लंभुआ स्थित दुर्गा प्रतिमा पंडाल से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चे को बरामद कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी कर बच्चे को उनके परिजनों को सौंप दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *