आज की ताजा खबर

सुलतानपुर बार एसोसिएशन चुनाव: शारदा प्रसाद मिश्र अध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव बने महासचिव

top-news

सुशील मिश्रा 

सुलतानपुर।जिला बार एसोसिएशन सुलतानपुर की 58वीं कार्यकारिणी के गठन के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर शारदा प्रसाद मिश्र ने जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर सूर्यनाथ यादव निर्वाचित हुए। खुर्शीद क्लब में हुए मतदान में कुल 2080 मतदाताओं में से 1802 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद पर शारदा प्रसाद मिश्र को 502 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिलेश शुक्ल को 112 मतों से हराया। अखिलेश शुक्ल को 390 वोट मिले। सभाजीत सिंह 225 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अमरनाथ यादव को 149, ज्ञानप्रकाश तिवारी को 70, विजय श्रीवास्तव को 68, जयप्रकाश सिंह को 57, करुणाशंकर दूबे को 55, हेमंत कुमार मिश्र को 48, उदय प्रताप सिंह को 44, बद्री प्रसाद पांडेय को 41, राजकुमार सिंह को 39, जयप्रसाद तिवारी को 32, रवींद्र प्रताप सिंह को 31, ध्रुवराज सिंह को, 21राजेंद्र प्रताप सिंह को 16 और तेज बहादुर सिंह को 05 वोट मिले।

सूर्यनाथ यादव ने 220 मतों से दर्ज की जीत

महासचिव पद पर सूर्यनाथ यादव ने 549 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयंत मिश्र को 329 मत मिले। इस तरह सूर्यनाथ यादव ने 220 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वीरेंद्र प्रताप सिंह 309 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रत्याशियों में मदन तिवारी को 151, जयंत सिंह को 113, रवि प्रकाश पांडेय को 98, रोहित अवस्थी को 91, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव को 62, राकेश पांडेय को 49, आनंद पांडेय को 13, कपिल पांडेय को 12, देवी प्रसाद अग्रवाल को सात और व्यास नारायण दूबे को छह वोट मिले।

अन्य पदों पर भी घोषित हुए परिणाम

अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर करुणाशंकर पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर शालिनी तिवारी ने जीत दर्ज की। सहसचिव प्रशासन पद पर शोभावती, सहसचिव पुस्तकालय पद पर अमित मिश्र और सहसचिव खुर्शीद क्लब पद पर शिव बहादुर मौर्य निर्वाचित हुए।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर ध्रुवराज पांडेय, राजकुमार गौड़ और अनीस ने जीत हासिल की। वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर नीतू यादव, पूजा सिंह, रामभवन मौर्य और रोमेश पांडेय निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शशि सिंह और वरिष्ठ कार्यकारिणी के महिला आरक्षित पद पर सरोज सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जीत पर वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, संतोष पांडेय, अब्बास अहमद खान, अशोक शुक्ल, शैलेंद्र पाल, वैभव पांडेय और परितोष पांडेय समेत अन्य अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दूबे ने जिला जज सुनील कुमार की सराहना की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *